{"_id":"6a061936373ce6810a009304","slug":"it-is-important-to-follow-traffic-rules-to-reduce-accidents-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150542-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी
विज्ञापन
सेमरियावां। एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब उप निरीक्षक प्रदीप सिंह ने दिया। समर कैंप की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन मोहम्मद इश्तियाक अंसारी ने किया।
समर कैंप में दुधारा के उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। हमेशा बाईं ओर चलना, रेड लाइट पर रुकना, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करना, शराब पीकर गाड़ी न चलाना शामिल है।
इन नियमों का पालन न करने पर भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग करते समय मोबाइल का उपयोग न करें। सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। स्कूल या रिहायशी इलाकों में गति धीमी रखें। ओवरटेक हमेशा दाईं ओर से करें। लाल बत्ती पर रुकें, पीली पर तैयार हों और हरी होने पर जाएं। जेब्रा क्रॉसिंग पर पैदल यात्रियों को पहले जाने दें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। यह जीवन बचाता है। मुड़ते समय या लेन बदलते समय इंडिकेटर का प्रयोग अवश्य करें। छात्र अदीबा, अरसिया, नूरमा खातून जेबा सहित कई बच्चों ने सवाल पूछा, जिसका उन्होंने जवाब दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कांस्टेबल रंजन सिंह, संजल रावत, क्रांति कुमारी, आरती सिंह अब्दुस्सलाम, मोहम्मद परवेज अख्तर आदि उपस्थित रहे।