फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It is good to follow the path shown by Imam Hussain: Maulana Hasnain

इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलने में भलाई : मौलाना हसनैन

Mon, 21 Aug 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
It is good to follow the path shown by Imam Hussain: Maulana Hasnain

विज्ञापन
हल्लौर के इमाम बारगाहे कला में सालाना अशरे की दूसरी मजलिस



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमाम बारगाहे कला में अंजुमन फरोग मातम के तत्वावधान में सालाना अशरे की दूसरी मजलिस शनिवार को हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मजलिस को लखनऊ से आए मौलाना सैयद मोहम्मद हसनैन बाकरी ने हजरत अली के पैगाम और मकसद, हुसैन पर रोशनी डाली और लोगों से नेकी भलाई और हुसैनीयत के रास्ते पर चलने को कहा।

मौलाना ने कहा कि इमाम हजरत अली के बताए रास्ते पर हर इंसान को चलना चाहिए। हजरत अली और इमाम हुसैन को मानने वाला कभी भी किसी के साथ जुल्म हीं कर सकता। क्योंकि इमाम अली और इमाम हुसैन ने हमेशा यही पैगाम दिया कि कभी भी जालिम के सामने झुकना नहीं चाहिए। मौलाना ने कहा कि हर हुसैनी का फर्ज है कि वह दूसरों को भी हुसैनीयत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान मौलाना मोहम्मद हसन, मौलाना शारिब, मोहम्मद मेहंदी, तसकीन हैदर, नफीस, सावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed