फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Irrigation system bad, crop drying up

सिंचाई व्यवस्था बदहाल, सूख रही फसल

Thu, 01 Sep 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Irrigation system bad, crop drying up
सरयू नहर में उगी झाड़ झंखाड़। - फोटो : KHALILABAD
सिंचाई व्यवस्था बदहाल, सूख रही फसल
विज्ञापन

-कहीं अधूरी पड़ी है नहर तो कहीं पानी ही नहीं
- फसल बचाने के लिए जूझ रहे किसान
संतकबीरनगर। जिले के किसान एक बार फिर मुसीबत में हैं। खरीफ की फसल सूख रही है। फसलों को बचाने के लिए किसानों को जद्दोहजद करनी पड़ रही है, लेकिन बदहाल सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि सरयू नहर भी कहीं अधूूरी पड़ी हुई है तो कहीं नहर में पानी ही नहीं है। जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

जिले में सिंचाई व्यवस्था की बात करें सरयू नहर का लोकार्पण दिसंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में लोकार्पण किया था। इससे किसानों को उम्मीद थी कि इस नहर से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, लेकिन कई जगह नहर अब भी आधी-अधूरी है। इसमें खलीलाबाद विकास खंड के गड़सरपार, बैलौली, पखुआपार, धवरिया, निचौरा आदि क्षेत्र शामिल हैं। इस नहर की लिंक नहर अभी तक नहीं बनी है। कारण यह है कि इसके लिए जो जमीन अधिग्रहित की जानी है, वह किसानों से नि:शुल्क लिया जाना है। ऐसे में जमीन का अधिग्रहण मुश्किल हो गया है। यहीं नही खलीलाबाद के एकमा, केरमुआ, बनियाबारी, सरौली आदि से होकर गुजरने वाली नहर में पानी नहीं है। जहां तक नलकूपों की बात है तो नलकूपों की नालियां ध्वस्त हो गई हैं। साथ ही जगह-जगह झांड झंखाड़ उग गए हैं। जिससे अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। यहीं नहीं बिजली कटौती भी नलकूपों को चलाने में बाधा बनी हुई है। पूर्व में नलकूपों के रखरखाव की जिम्मेदारी नलकूप खंड के जिम्मे थी, लेकिन अब ग्राम पंचायतों को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में किसानों को फसल बचाने के लिए महंगे डीजल खरीदने की मजबूरी बनी हुई है। इसमें भी किसानों को एक बीघा फसल की सिंचाई में सात से आठ घंटे लग जा रहे हैं। इस संबंध में पिछले दिनों डीएम दिव्या मित्तल ने सिंचाई से जुड़े अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिया है कि नलकूपों को पूूरी क्षमता के साथ चलाया जाए, जबकि सरयू नहर के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने कहा कि जल्द ही अधूरी नहरों को पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट-
जनपद में इस बार औसत से काफी कम बारिश हुई है। जिसके कारण समस्या हो रही है। फसलों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed