फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Irregularities in development works were investigated and physical verification was done.

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों के अनियमितता की हुई जांच, भौतिक सत्यापन किया

Fri, 15 Mar 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 15 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in development works were investigated and physical verification was done.
सांथा क्षेत्र के बेलवा मिश्र गांव का मामला
विज्ञापन

- जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा विकास खंड के बेलवा मिश्र में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके कार्रवाई करने की मांग की गई थी। जिस पर तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को स्थलीय सत्यापन करके जांच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही है।
बेलवा मिश्र निवासी मोहब्बत अली पुत्र महबूब अली, सकीना खातून पत्नी मोहम्मद मुश्तकीम, हैदर अली पुत्र महबूब अली, समशुलवरा पुत्र मजीद ने वर्ष 2016 से 2024 तक कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिसके निर्देश पर सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड अवधेश मल्ल, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शशांक चौधरी समेत तीन सदस्यीय टीम बेलवा मिश्र गांव में पहुंची। जिसमें समीउल्लाह के घर से भटवा वाली गाड़ही तक नाला खुदाई कार्य, अहमद के खेत से सेमरिहा गड़ही तक नाला खुदाई कार्य, पूरब वाले कब्रिस्तान से पश्चिम वाले कब्रिस्तान तक सीसी रोड निर्माण कार्य का माप लेकर स्थलीय सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधानमंत्री आवास में जरीना खातून पत्नी बरकत अली, मनचरा पत्नी शिवदार, नूरजहां पत्नी इनायत करीम, शाहजहां खातून पत्नी इमाम अली, सकीना खातून पत्नी मोहम्मद जमीन, सीमा पत्नी सत्तार, हमीदुन्निसा पत्नी मकबूल के घर की जांच की। इसके अलावा अधिकतर परियोजनाओं की शिकायत केवल कार्ययोजना में शामिल रहा। जिस पर न तो कार्य कराया गया है और न ही भुगतान लिए जाने की बात सामने आई है।
इस दौरान एडीओ पंचायत कृषि राधेश्याम मिश्र, सचिव प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान अतीक अंसारी, मोहम्मद अयूब, प्रदीप कुमार, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed