फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation started against illegal vehicles, action taken against private bus

Sant Kabir Nagar News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ जांच शुरू, निजी बस पर हुई कार्रवाई

Thu, 11 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Investigation started against illegal vehicles, action taken against private bus
डग्गामार वाहन की जांच करतीं एआरटीओ
संतकबीरनगर। जनपद में डग्गामार वाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच अभियान शुरु हो गया है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई के लिए कई स्थानों पर जांच किया। खलीलाबाद शहर के डिग्री कॉलेज के पास जांचकर एक बस पर कार्रवाई किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों की भरमार हो गया है। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के आसपास भारी संख्या में ऐसे वाहन देखे जा सकते हैं। यही नही कुछ वाहन चालक ऐसे हैं जो परिवहन निगम की बस के लिए आरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा करके जबरिया सवारी भरते हैं।
विज्ञापन

इससे निगम के राजस्व को भी काफी नुकसान हो रहा था। उच्चाधिकारियों केे कड़े रुख के बाद ऐसे वाहन पर कार्रवाई के लिए जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच व कार्रवाई का जिम्मा एआरटीओ व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम को सौंपा गया। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ने अपने टीम के साथ डग्गामार वाहन पर कार्रवाई के लिए जांच किया। टीम ने खलीलाबाद शहर के डिग्री कॉलेज के पास नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच किया।

इस दौरान एक बस को पकड़कर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई किया। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि डग्गामार वाहन पर कार्रवाई के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।
जो भी वाहन नियम के खिलाफ चलते मिलेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed