फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation intensified in stone pelting case on police

Sant Kabir Nagar News: पुलिस पर पथराव मामले में जांच तेज

Sat, 25 Apr 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Investigation intensified in stone pelting case on police
मेंहदावल। पुलिस पर पथराव और हमले के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज मुकदमे में 10 नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

उप निरीक्षक संजय वर्मा की तहरीर पर दर्ज इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज बिसौवा को सौंपी गई है। विवेचक ने घटना के हर पहलू की गहनता से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना की रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास मौजूद है। जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल रही है।
विज्ञापन


नामजद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हैं, जबकि अज्ञात आरोपियों की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। चर्चा है कि पथराव में शामिल कई युवक तथाकथित बिच्छू गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। पहले भी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के साथ ही संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले पवन निषाद भी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, थाना पर हमला करने की धमकी देने वाली आनंदनगर-फरेंदा क्षेत्र की गीता निषाद के तेवर अब बदल गए हैं और वह सोशल मीडिया के जरिये प्रशासन से राहत की गुहार लगा रही हैं।
पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को राहत नहीं दी जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

---------------------
मेंहदावल में बहाल हुई शांति व्यवस्था
मेंहदावल क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से चल रहे विवाद और तनाव के बाद पुलिस की सख्ती से अब हालात सामान्य हो गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरे थाना क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है। तुलसीपुर, नौदरी कस्बा, मेंहदावल और सोनबरसा क्षेत्रों में सादे वर्दी में पुलिस तैनात है। जरूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पुलिस पिकेट भी लगाए गए हैं। चीता मोबाइल टीम लगातार गश्त कर क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed