{"_id":"6343061b134cc07b7704adc0","slug":"intermittent-rain-khalilabad-news-gkp453382619","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर होती रही बारिश
विज्ञापन
बारिश में भींगकर जाते लोग।
- फोटो : KHALILABAD
रुक-रुककर होती रही बारिश
पकने के कगार पर पहुंची धान की फसल को नुकसान
जगह-जगह हुआ जलभराव, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
संतकबीरनगर। रविवार को दिन में रुक-रुक कर अच्छी बारिश हुई। इससे जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर जलभराव हो गया। पकने की कगार पर पहुंच चुकी धान की फसल को नुकसान हुआ है।
वैसे तो पिछले एक सप्ताह से बारिश का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को सिर्फ बूंदाबांदी हुई, लेकिन रविवार को दिन में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। इससे जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय के गेट के पास, सरयू नहर कॉलोनी, अंसार टोला, विधियानी, बंजरिया, छोटी सरौली आदि स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ जिन किसानों के धान में बालियां आ गई हैं, उनकी चिंता बढ़ गई है। इस बारिश से धान का उत्पादन 15 से 20 प्रतिशत कम होने की आशंका है। यही नहीं कुछ जगह पर धान की फसल गिर गई । गन्ना व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को भी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। खेत में पानी लगने से गन्ने की फसल भी कई जगहों पर गिर गई है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जिन किसानों के धान में बालियां आ गई हैं, उसका उत्पादन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर माह में पिछले साल 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, इस बार इस माह में 56 मिमी बारिश हो चुुकी है। उन्होंने कहा कि गन्ने व सब्जियों की खेती करने वाले किसान खेत से पानी की निकासी कर लें, इससे फसल को नुकसान कम होगा।