{"_id":"682cc1fa9be9d014570536ac","slug":"interlocking-was-laid-without-putting-ballast-je-got-it-removed-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132880-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गिट्टी डाले बिना बिछा दी इंटरलॉकिंग, जेई ने उखड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गिट्टी डाले बिना बिछा दी इंटरलॉकिंग, जेई ने उखड़वाई
Tue, 20 May 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत धर्मसिंहवा में मानक विहीन बन रही थी इंटरलाकिंग
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत क्षेत्र के बढ़या वार्ड में बिछाई जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। ठेकेदार ने बिना गिट्टी बिछाए इंटरलॉकिंग का ईंट बिछा दिया था।
शिकायत पर जांच करने आए अवर अभियंता ने इंटरलॉकिंग को दोबारा उखाड़ कर गिट्टी बिछने का निर्देश दिया है। इंटरलॉकिंग का कार्य डूडा परियोजना से किया जा रहा है।
नगर पंचायत के बढ़या वार्ड में डूडा परियोजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस वार्ड में ग्राम पंचायत के दौरान इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्व में किया जा चुका है। इंटरलॉकिंग के कार्य में ठेकेदार का मनमानी खुलकर सामने आई है। ठेकेदार ने बिना गिट्टी डाले ही मात्र बालू बिछाकर आधे दूरी तक इंटरलॉकिंग का कार्य कर डाला था। किसी ने इसकी शिकायत डूडा के इंजीनियर से कर दी।
विज्ञापन
डूडा के इंजीनियर प्रवीण अग्रवाल ने कार्य का निरीक्षण किया तो उन्हें इंटरलॉकिंग के नीचे गिट्टी बिछी हुई नहीं मिली। अवर अभियंता ने ठेकेदार को इंटरलॉकिंग उखाड़ कर दोबारा गिट्टी डालकर गुणवत्ता अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया है।
वहीं वार्ड के रहने वाले धर्मेंद्र, जगमोहन, वेद प्रकाश, संजय आदि ने बताया कि गिट्टी के अलावा अगल-बगल लगाए जा रहे ईंट व मसाला के कार्य मानक अनुसार नहीं किया जा रहा है।