{"_id":"6818feb03b311161d9035120","slug":"intercity-will-run-from-today-journey-to-lucknow-will-become-easier-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132192-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज से चलेगी इंटरसिटी, आसान होगा लखनऊ का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज से चलेगी इंटरसिटी, आसान होगा लखनऊ का सफर
Mon, 05 May 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरु हुआ ट्रेनों का संचालन ।
संतकबीरनगर। गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के चलते परेशानी झेल रहे ट्रेन के मुसाफिरों को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। इसके साथ रेल यातायात व्यवस्था सामान्य होने लगा है। कई ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि छह मई से इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर आएगी। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
गोरखपुर में कार्य कराए जाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। जिसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था और कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थी। जिसके कारण ट्रेन से सफर करने की मंशा पाले मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग मजबूरी में बसों से सफर करने को मजबूर हो गए थे, लेकिन अब अधिकतर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। जिसमें गोरखधाम, बैशाली, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
छह मई को इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आएंगी। इससे लखनऊ तक का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन लखनऊ तक की यात्रा करते हैं। इन्हें अब बस से जाने की मजबूरी से निजात मिल जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों के चलने से मुम्बई, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिल गई है। दो पैसेंजर ट्रेनें अभी छह मई तक निरस्त है, जो सात मई से चलेंगी। इससे लोकल यात्रियों को भी राहत मिल जाएगी।