{"_id":"6a47fd9ce92bfbed7f0b6178","slug":"instructions-to-follow-the-rules-during-the-kanwar-yatra-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153191-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा में नियमों का पालन करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा में नियमों का पालन करने के निर्देश
विज्ञापन
महुली। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना महुली परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सभी डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया और उन्हें रेडकार्ड नोटिस प्रदान करते हुए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन किया जाए।
बैठक में थानाध्यक्षा दुर्गेश पांडेय ने बताया कि डीजे की ऊंचाई, चौड़ाई एवं ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखा जाए। किसी भी प्रकार का अश्लील, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला गीत या नारा प्रसारित न किया जाए। डीजे वाहन पर किसी प्रकार का खतरनाक स्टंट, ओवरलोडिंग अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी न की जाए। यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
सभी संचालकों को यह भी अवगत कराया गया कि बिजली तारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
बैठक के अंत में सभी डीजे संचालकों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।