{"_id":"6a175017f49772f033058856","slug":"instructions-to-be-extra-vigilant-during-the-festival-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151212-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
Thu, 28 May 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली में बुधवार को पीआरवी कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय के अगुवाई में आयोजित हुई बैठक के दौरान सभी पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय एवं भ्रमणशील रहें। किसी भी विवाद, सूचना अथवा आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने सोशल मीडिया और अफवाह संबंधी सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा।