फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions on checking the quality of roads

बनी सड़कों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश

Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions on checking the quality of roads
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद शरद त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र के विकास और तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही इस साल बनी सड़कों की गुणवत्ता जांचने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

 इस दौरान सांसद ने बिड़हर घाट पुल एप्रोच के निर्माण के बारे में पूछा तो बताया गया कि कार्य पूर्ण हो गया है। सेमरियावां-टेमा मार्ग पर जर्जर पुलिया की मरम्मत के लिए पिछली बैठक में भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। जिले में इस साल 11 सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी मिलने पर सांसद ने उसकी गुणवत्ता की जांच टेक्निकल टीम से कराए जाने का निर्देश दिया। दो सड़कों की मरम्मत के लिए मिले दो करोड़ रुपये को विभाग के जरिए लौटा देने का मुद्दा उछला। सांसद ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और जल निगम के एक्सईएन को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

 जल निगम के एक्सईएन ने पूर्व में मांगी गई हैंडपंपों की सूची अभी तक उपलब्ध नहीं कराई। एमएलसी प्रतिनिधि एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह के जरिए पूर्व की बैठक में उठाए गए प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों में लगे हैंडपंप खराब होने के मुद्दे पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी जताई। जलनिगम के एक्सईएन ने जिले के 408 गांवों के हैंडपंपों के पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने की बात बताई और 46 जगह काम होने की बात कही। सांसद ने जलनिगम विभाग के जरिए कराए गए कार्यों की जांच कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  शौचालयों के निर्माण और गुणवत्ता के साथ उसके उपयोग पर जोर देने की जरूरत जताई। सांसद ने बेसिक शिक्षा विभाग के एक लिपिक की मनमानी का मुद्दा उठाया और मान्यता दिलाने के नाम पर उसके जरिए एक प्रबंधक से एक लाख रुपये घूस मांगे जाने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने डीआईओएस को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सांसद आदर्श गांव सांडे खुर्द में विकास कार्य कराने के प्रति अफसरों के गंभीर नहीं होने का आरोप मढ़ा। सांसद ने कहा कि आदर्श गांव में विकास कार्य कराने के लिए तेजी लाई जाए, अन्यथा की दशा में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

 एमडीएम की गुणवत्ता जांचने, विधवा, वृद्धा, विकलांग, समाजवादी पेंशन आदि के पात्रता की जांच कराए जाने की जरूरत जताई। उन्होंने एनआरएलएम योजना, मनरेेगा को ठीक प्रकार से क्रियान्वित किए जाने पर जोर दिया। सांसद ने भारत सरकार के जरिए संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की और उसके कार्यो में सुधार किए जाने की हिदायत दी। विकास में सुस्ती पर जवाबदेही तय किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान डीएम डॉ. सरोज कुमार, सीडीओ लालजी यादव, पीडी अनिल कुमार पांडेय, डीडीओ रमेश चंद्रा, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव, डीएसटीओ अजय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, संजीव राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed