फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions issued to ensure cleanliness and improve roads and amenities at Shiva temples.

Sant Kabir Nagar News: शिव मंदिरों पर सफाई, सड़क और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Fri, 24 Jul 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to ensure cleanliness and improve roads and amenities at Shiva temples.
संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने की। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी, सभासदों एवं सफाई नायकों सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में स्थित भगवान शिव के मंदिरों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभासदों से कहा कि अपने-अपने वार्डों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि मंदिरों तक जाने वाले मार्ग पूरी तरह साफ-सुथरे हों तथा कहीं भी गड्ढे, कंकड़-पत्थर, झाड़-झंखाड़ या अन्य बाधाएं न हों।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों से कांवड़ यात्री गुजरते हैं, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। मार्गों के साथ-साथ नदी एवं जल स्रोतों के आसपास भी स्वच्छता बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पंचायत पूरी तरह सजग है। सभी संबंधित कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed