फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions issued for the cleaning of Amrit Sarovar.

Sant Kabir Nagar News: अमृत सरोवर की सफाई के दिए निर्देश

Wed, 29 Jul 2026 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued for the cleaning of Amrit Sarovar.
संतकबीरनगर। जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित विभिन्न तालाबों का बुधवार को डीएम आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान गोंदौरा और ऊनबिलाई में बने अमृत सरोवर में गंदगी मिलने पर उन्होंने साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मोलनापुर में निर्मित अमृत सरोवर एवं बगल में निर्मित तालाब का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने खंड विकास अधिकारी व अन्य को निर्देशित किया कि तालाबों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। तत्पश्चात अन्य ग्राम पंचायत ऊनबिलाई, देवकली खुर्द, गोंदौरा ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं उससे पूर्व निर्मित तालाबों का निरीक्षण किया। गोंदौरा के अमृत सरोवर तालाब में जलकुंभी पाई गई, जिसे साफ सफाई के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया। ऊनबिलाई के अमृत सरोवर में कमलगट्टा एवं झाड़ियों आदि की साफ-सफाई के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के समय उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी नाथनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed