फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions given for early disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal

Sant Kabir Nagar News: निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की दी हिदायत

Tue, 11 Nov 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for early disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति और विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया। जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सीएम युवा अभियान के अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट की बैठक में उपायुक्त उद्योग ने योजना के बारे में अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। डीएम ने बैठक में उपस्थित जिला बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अरविंद पाठक ने इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों का मुद्दा उठाया तो डीएम ने निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed