{"_id":"66bcffa0b392628bba068c74","slug":"instructions-for-wearing-high-quality-uniform-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119216-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उच्च कोटि की वर्दी पहनने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उच्च कोटि की वर्दी पहनने के निर्देश
Thu, 15 Aug 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस में सीओ केशवनाथ ने परेड ग्राउंड पर बुधवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के बाद सीओ ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इस दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। पुलिस लाइंस की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टर को चेक करते सुरक्षा के संबंध में कमांडरों से जानकारी ली। संवाद