{"_id":"674ff2a885c4c824720bb6fd","slug":"instructions-for-redressal-of-complaints-in-chaupal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124885-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
Wed, 04 Dec 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास खंड सेमरियांवा के ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा के कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में ग्राम चौपाल लगाई गई। इस दौरान उन्होंने शिकायतें सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने पढ़ी गयी। इसके बाद मंडलायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि आवास के लिए पात्रता में शासन द्वारा किए गए संशोधन का प्रचार-प्रसार किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। कहा कि जो लाभार्थी स्वयं को आवास के लिए पात्र समझता हो, ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का अन्त्योदय कार्ड बनाया जाए।
कोई भी गरीब, भूमिहीन अथवा जिसके पास आय का कोई साधन न हो वह अन्त्योदय कार्ड से वंचित न रहे। वर्तमान में गॉव में कुल 96 अन्त्योदय कार्डधारक है। उन्होंने अन्त्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने गांव का जन्म मृत्यु रजिस्टर अपडेट रखने एवं रजिस्टर में दर्ज आकडों का सत्यापन कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
मंडलायुक्त ने चौपाल में आयुष्मान कार्ड की स्थिति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य मिलने वाली सुविधाओं, वरासत के मामले, गांव में पट्टे की स्थिति एवं पैमाइश, बिजली की उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन एवं बिल भुगतान की स्थिति, स्थानीय चिकित्सालय की स्थिति एवं उपचार तथा चिकित्सक की उपलब्धता, मुफ्त में दी जाने वाली मरीजों को दवाओं एवं सुविधाओं की स्थिति, वेलनेस सेंटर पर एएनएम एवं सीएचओ द्वारा किए जा रहे उपचार एवं जांच की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य, खेल मैदान निर्माण कार्य, पंचायत भवन निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में फीड बैक लिया। मंडलायुक्त ने लहुरादेवा में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस के निर्माण में गुणवत्ता एवं प्रगति का स्थालीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य पूर्ण कराने के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई। जिसके प्राप्त होते हुए निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।
इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र आदि मौजूद रहे।