फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for recording exam results on the Prerna Portal

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Instructions for recording exam results on the Prerna Portal
मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों में पहली सत्र परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। बीईओ आशीष कुमार सिंह ने ब्लाॅक के प्रधानाध्यापकों को काॅपियों का मूल्यांकन करके परीक्षा परिणाम विद्यालय संबंधित अभिलेख और प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने व शैक्षिक रिपोर्ट पीटीएम की बैठक में साझा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में ब्लॉक के 116 विद्यालयों करीब 12897 बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा में जुलाई 2026 तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार हुए थे। विद्यालय स्तर पर तैयार किए गए प्रश्न पत्रों के आधार पर ही प्रधानाध्यापकों ने परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा के अंतिम दिन कक्षा-एक से पांचवीं तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई जबकि छह से आठ तक के बच्चों ने खेल एवं स्वास्थ्य, गृह शिल्प, कृषि विज्ञान की परीक्षा दी।
विज्ञापन

शिक्षकों को काॅपियों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार करना है। तीन कार्य दिवस के भीतर ही बच्चों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर उन्हें वितरित करने का निर्देश दिया गया है। सभी शिक्षक प्रयास करें कि समय से उसे जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed