{"_id":"674757334b91fe74b10d3fa8","slug":"instructions-for-installing-reflectors-on-commercial-vehicles-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124547-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश
Wed, 27 Nov 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। एडीएम ने निर्देश दिया कि व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर व रेडियम पट्टी लगाया जाए।
एडीएम ने अधिशासी अभियंता एनएचएआई को निर्देशित किया कि फोरलेन पर किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मार्गों के किनारे बने नालों की मरम्मत एवं सफाई तथा आसपास की झाड़ियों को साफ करने से संबंधित कार्य कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि एनएचएआई के डिवाइडर्स पर जहां कट बने हैं वहां डेलीनेटर एवं रेडियम पट्टी लगाई जाए तथा अवैध कट को बंद किया जाए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर रंबल स्ट्रिप बनाया जाए। संवाद