{"_id":"5c23c621bdec2256ac50291b","slug":"instructions-for-accelerating-development-on-kabir-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर स्थली पर विकास में तेजी लाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर स्थली पर विकास में तेजी लाने का निर्देश
Wed, 26 Dec 2018 11:49 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कबीर स्थली पर विकास में तेजी लाने का निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर(संतकबीरनग)। कबीरचौरा परिसर में चल रहे 19 प्रोजेक्ट व निर्माणाधीन कबीर अकादमी का बुधवार को सांसद व डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को गति देने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए।
कबीर स्थली के विकास के लिए सांसद शरद त्रिपाठी की पहल पर परिसर में पथिक निवास, लाइट एंड साउंड, पार्क, लाइटिंग फाउंटेन, नौका विहार, तालाब का सुंदरीकरण, कैफिटेरिया सहित 19 प्रोजेक्टों पर कार्य हो रहा है। साथ ही 26 करोड़ की लागत से कबीर अकादमी का निर्माण हो रहा है। इनका शिलान्यास 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए बुधवार को सांसद शरद त्रिपाठी व डीएम भूपेंद्र एस चौधरी कबीर स्थली पहुंचे। इस दौरान कबीर अकादमी के स्वरूप पर चर्चा की गई। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ कराए जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी तक अकादमी की नींव लेबल तक कार्य पूरा करा लें। इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अतिथि भवन बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी ज्योतिमा वर्मा, महंत विचार दास, मुत्तवल्ली खादिम हुसैन, वेदप्रकाश चौबे, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, अवधेश सिंह, सभासद भोलू पासवान, अतुल श्रीवास्तव, सिबतैन मुस्तफा, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।