फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for 100% attendance of children in schools

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश

Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Instructions for 100% attendance of children in schools
- सेमरियावां बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक
विज्ञापन

- बीईओ ने की 40 बिंदुओ की समीक्षा

सेमरियावां। नवंबर माह की समीक्षा बैठक शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर बीईओ आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 40 बिंदुओं की समीक्षा की गई। दौरान बीईओ ने विद्यालयों बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए।
बीईओ ने कहा कि माह नवंबर और दिसंबर में होने वाली परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षकों को विद्यालय स्तर बच्चों को तैयार करें। सामुदायिक सहभागिता, गुणवत्तायुक शिक्षा, निर्माण कार्य, प्री प्राइमरी, ईएमआईएस, वित्तीय उपभोग और विभिन्न ऑनलाइन सूचना से जुड़ी 40 बिंदुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

वहीं यू-डायस, डीबीटी, पुस्तक वितरण सहित स्कूल में आधारभूत सुविधाओं, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, समेकित शिक्षा, डीसीएफ, पौधरोपण, दस्तक संचारी रोग के रोकथाम, बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित प्रार्थना सभा, समय से सभी शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थित आदि बिंदुओं की समीक्षा की। मीना मंच एवं ईको क्लब के लिए छात्रों को जिम्मेदारी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला समन्वयक बजरंगी विश्वकर्मा, शिव प्रसाद ने ऑनलाइन अवकाश, यू-डायस शिक्षक छात्र प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली, मो. आजम, मो. शोएब अख्तर, विनोद यादव, मनोज कुमार अनिल, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed