{"_id":"68432a37c10bfc551b081e76","slug":"inspection-contractor-reprimanded-for-lack-of-quality-and-negligence-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133753-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण : गुणवत्ता में कमी और लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण : गुणवत्ता में कमी और लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार
Fri, 06 Jun 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत धर्मसिंहवा में कराए जा रहे कार्यों का जिला स्तर से गठित अभियंताओं की टीम ने निरीक्षण और सत्यापन किया। टीम के सदस्यों ने गुणवत्ता परक कार्य न होने, लापरवाही व काम में देर पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए पाइपलाइन को ठीक से बिछाने का निर्देश दिया है।
जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को जिले से लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार यादव जल निगम के अभियंता डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर सोसाइटी के प्रवीण मिश्रा ने नगर पंचायत धर्मसिंहवा में वर्ष 2020 से अब तक हुए कार्यों का निरीक्षण व सत्यापन किया टीम ने पाया कि घरों को सप्लाई दी जा रही पाइपलाइन जमीन के अंदर नहीं थी पाइप और टोंटी में गुणवत्ता की कमी थी।
नगर पंचायत में सड़कों की खुदाई कर पाइप बिछाने के बाद सड़क का मरम्मत नहीं किया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों ने पाइप बिछाने वाले फर्म के ठेकेदार को फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि समय रहते काम सुधार लें अन्यथा उच्चाधिकारियों को सही कार्य न किए जाने का रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। संवाद