फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inquiry begins of teacher sellection

लोकायुक्त के निर्देश पर शिक्षक भर्ती की जांच शुरू

Wed, 06 Jul 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
inquiry begins of teacher sellection
लोकायुक्त के निर्देश पर शिक्षक भर्ती की जांच शुरू
विज्ञापन

संतकबीरनगर। लोकायुक्त के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती में शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एसडीएम बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भर्ती से संबंधित पत्रावलियों को तलब किया। एक-एक प्रकरण की गहनता से जांच की। जांच अभी आगे भी जारी रहेगा।
मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने लोकायुक्त के यहां शिकायत की थी कि 2004-2005 में परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी। उसमें 16 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी थे और बिना जांच के लिए उनको बाकायदा वेतन भी भुगतान कर दिया गया। लोकायुक्त ने मामले की जांच के लिए डीएम को निर्देश दिया। डीएम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम गठित कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र टीम के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हर शिक्षक की पत्रावली तलब की। शिकायत के हर बिंदु की जांच की। कुछ शिक्षकों की पत्रावली सत्यापन के लिए भेजी गई है, जिसका इंतजार किया जा रहा है। कार्यालय में एसडीएम के पहुंचने से अफरातफरी मची रही। एसडीएम ने करीब दो घंटे तक जांच की। उन्होंने जांच से संबंधित सभी पत्रावलियों को आगे भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि लोकायुक्त के निर्देश पर कुछ शिक्षकों की पत्रावलियों की जांच के लिए एसडीएम आए थे। जांच कर रहे हैं। उन्हें सभी पत्रावलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed