{"_id":"6a4419e29bcf3bfbd00023fb","slug":"innocent-killed-in-trailer-collision-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153073-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से मासूम की मौत
Wed, 01 Jul 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा नगर पंचायत में एक स्कूल के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बखिरा के नई बाजार निवासी रमजान का चार वर्षीय पुत्र रहमत अली मंगलवार दोपहर घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान मेंहदावल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में रहमत आ गया। ट्रेलर का पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक रहमत अली परिवार में तीसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन जिकरा (8) और छोटी बहन इकरा (6) हैं। इकलौते भाई की मौत से मां रोजी बानो, पिता रमजान तथा बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।