फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Infrastructure hindering industrial developmentTranslate

Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक विकास में बाधा बन रही बुनियादी सुविधाएं

Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Infrastructure hindering industrial developmentTranslate
औद्योगिक क्षेत्र की टूटी हुई सड़क बनी है परेशानी का सबब । संवाद
- आधा- अधूरा बन सका प्रस्ताव, शासन ने मांगा था प्रस्ताव, सिर्फ सड़कों व श्रमिक सेवा केंद्र का ही भेजकर साध ली चुप्पी
विज्ञापन

-सड़कें अब भी बदहाल, नालियां जाम व टूटी, बढ़ा रही मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में औद्योगिक विकास की राह में बुनियादी सुविधाएं रोड़ा बन गई हैं। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गई हैं, तो नालियां टूट गई हैं। इसको लेकर शासन ने औद्योगिक क्षेत्र के बुनियादी विकास के लिए प्रस्ताव मांगा था, लेकिन अब तक सिर्फ साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव ही भेजा जा सका है। अन्य कार्याें को शामिल कर वृहद प्रस्ताव अब तक तैयार नहीं हो सके हैं, जिससे विकास का कार्य नहीं हो पाया है। इसका दंश उद्यमियों को झेलना पड़ रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए शासन-प्रशासन प्रयास कर रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें जर्जर हैं। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। नालियां भी कहीं-कहीं ध्वस्त हो गई हैं, तो कहीं जाम हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदतर है। करीब 231.34 एकड़ क्षेत्रफल में फैले औद्योगिक क्षेत्र में 282 इकाइयां हैं। इनमें से 107 ही वर्तमान में कार्यरत हैं। जबकि 37 लोगों ने आवंटित भूखंड में आवास बना लिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के बुनियादी विकास के लिए छह माह पूर्व वृहद प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन सिर्फ साढ़े चार करोड़ का ही प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसमें सड़कों के निर्माण व श्रमिक सेवा केंद्र शामिल है। इस पर भी अब तक कोई कार्य नहीं हो सका है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में नालियाें की मरम्मत, पार्क के सुंदरीकरण, पेयजल व्यवस्था आदि में सुधार के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाना था, लेकिन अभी तक इसके लिए प्रस्ताव ही नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी पवन सरार्फ, गौरव अग्रहरि आदि ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
000000000000000000000
वृहद प्रस्ताव भेजे जाने की जरूरत
इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गई है। नालियां टूट गईं। सड़कों को अपग्रेड करते हुए ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही पार्क के सुंदरीकरण और साफ-सफाई पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। ऐसे में यूपी सीडा को वृहद प्रस्ताव भेजना चाहिए, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

00000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के शासन ने प्रस्ताव मांगा है। अभी सड़कों के निर्माण व श्रमिक सेवा केंद्र के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अन्य कार्याें के लिए वृहद प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जिसे जल्द ही भेज दिया जाएगा। शासन से बजट उपलब्ध होने के बाद विकास के कार्य कराए जाएंगे।
-राज कुमार शर्मा, उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed