फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information on cybercrime provided during career counseling

Sant Kabir Nagar News: कॅरिअर काउंसिलिंग में दी गई साइबर क्राइम की जानकारी

Wed, 23 Sep 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Information on cybercrime provided during career counseling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रधानाध्यापिका नीलम राय की अध्यक्षता में सामुदायिक सहभागिता, किशोरी वय गोष्ठी के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी मुख्य अतिथि कॅरिअर काउंसिलिंग डाॅक्टर नीतू यादव तथा विशिष्ठ अतिथि मेंटल हेल्थ डाॅक्टर रचना रहीं।
इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा करतब दिखाए गए। साथ ही साइबर क्राइम ब्रांच के लोगों के द्वारा सुरक्षा के उपाय बताए। कॅरिअर काउंसिलिंग डाॅक्टर नीतू सिंह ने कहा कि बच्चों को बारीकी से वाच कर उनके अंदर छुपी प्रतिभा को पहचानना होगा। उसके बाद बच्चों की रुचि के अनुसार उसे उस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की सलाह देनी चाहिए।
विज्ञापन

मेंटल हेल्थ डॉक्टर रचना ने मानसिक तनाव से बचने व इसके कारण होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया, जिससे लोगों को मानसिक तनाव से बचने के साथ ही उनके निदान के बारे में जानकारी दी। कहा कि आज मानसिक तनाव लोगों की बड़ी समस्या बन गई है। इसके कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जा रहे हैं, जिसे दवा व काउंसलिंग के जरिये ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम ब्रांच टीम की अमृता, रमेश यादव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम से तभी बच सकता है जब वह सावधानी और सतर्कता बरतेगा।
इस मौके पर ममता मिश्र, साधना सिंह, अनिता, ईश्वर चंद, महेंद्र यादव, अमृता, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।ौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed