{"_id":"68b887b6b0224fdb8c028f1f","slug":"information-given-to-protect-soybean-crop-from-diseases-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137906-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोयाबीन की फसल को रोगों से बचाव की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोयाबीन की फसल को रोगों से बचाव की दी गई जानकारी
Wed, 03 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिकों ने बुधवार को हैंसर ब्लाॅक के नरचहा में तिलहन की फसल का अग्रिम पंक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सोयाबीन की फसल पर रोगों से बचाव व निवारण की जानकारी दी।
वैज्ञानिक डाॅ. देवेश कुमार ने कहा कि सोयाबीन की फसल पर स्टेम फ्लाई (तना मक्खी) कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। यह कीट खासकर पौधों के अंकुरण के 10 से 30 दिनों के भीतर हमला करता है और तनों के भीतर सुरंग बनाकर पौधे की वृद्धि को रोक देता है। समय पर पहचान और उचित नियंत्रण न किया जाए तो फसल पूरी तरह से नष्ट हो सकती है। संवाद