{"_id":"69f9083dd3eab4f504071e85","slug":"information-about-the-law-was-given-in-the-daughter-in-law-conference-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150042-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में दी गई कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में दी गई कानून की जानकारी
विज्ञापन
नौ स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का किया गया आयोजन
संतकबीरनगर। जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत नौ स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें 568 महिलाएं/ बालिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किय। जागरूकता कार्यक्रम थाना कोतवाली खलीलाबाद, उमरीकला, महिला थाना द्वारा मेंहदावल बाईपास पर, थाना दुधारा द्वारा पिपरा बोरिंग, खटियांव, देवरिया घाट में, थाना महुली द्वारा सुबखरी में, थाना धनघटा द्वारा हैंसर बाजार, थाना मेहंदावल जमुवत, मेंहदावल चौराहा, थाना बखिरा द्वारा ककरहियापार, सहजनवां तिराहा पर, थाना बेलहरकला द्वारा ग्राम गनवरिया, थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा सेवाईचपार, गौरीराई, बरगदवा माफी में महिलाओं, बहू-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि शामिल रहीं। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि की जानकारी दी गई।