फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inflation hit: Mustard oil and refined prices increased by Rs 15 to 20

महंगाई की मार : 15 से 20 रुपये तक बढ़े सरसों तेल और रिफाइंड के दाम

Tue, 17 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit: Mustard oil and refined prices increased by Rs 15 to 20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। सब्जी और दाल के बाद अब महंगाई का असर सरसों के तेल और रिफाइंड पर दिख रहा है। तीन दिनों में 20 रुपये तक सरसों के तेल और 15 रुपये तक रिफाइंड के दाम बढ़े हैं। आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही प्याज के दाम 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
सीमित कमाई के बीच आसमान छूती महंगाई से आमजन पर चौतरफा मार पड़ी है। इसका सीधा असर मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। साथ ही अन्य खाद्य सामग्री व सब्जी आदि महंगी हुई है।
विज्ञापन



बोले लोग
एक तो पहले ही महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा हुआ है। पहले आलू समेत कई सब्जियां महंगी थीं। अब रसोई गैस के साथ घी और तेल के दाम बेहिसाब बढ़ गए हैं।

- प्रियंका त्रिपाठी, टीचर्स काॅलोनी


दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे अब रिफाइंड, और सरसों के तेल के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूजा, मोती चौराहा


दाल और सब्जी के साथ अब तेल व रिफाइंड के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। महंगाई रोकने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, जिससे आम आदमी को परेशानी न हो।


- श्वेता सिंह, नेदुला


पहले आलू-प्याज के दाम बढ़े। उसके बाद दाल और अब सरसों के तेल व रिफाइंड ने बजट को बिल्कुल बिगाड़ दिया है। रसोई का खर्च बहुत ही सोच-समझकर करना पड़ रहा है।
- नेहा, शास्त्री नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed