फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inflation hit: Medicine prices will increase by 10 percent from today

महंगाई की मार : आज से 10 फीसदी तक बढ़ जाएंगे दवाओं के दाम

Mon, 01 Apr 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Inflation hit: Medicine prices will increase by 10 percent from today
- खांसी, जुकाम, सर्दी और बुखार समेत 875 तरह की दवाएं शामिल, मरीजों पर बढ़ेगा बोझ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। एक अप्रैल से 875 तरह की दवाएं 10 फीसदी तक मंहगी हो जाएंगी। इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा। इसमें बुखार, खांसी, पेट दर्द, शुगर, बीपी आदि की दवाएं शामिल हैं।
दवा व्यापारियों के मुताबिक तो ड्रग प्राइसिंग अथाॅरिटी ने शेड्यूल दवाओं की कीमत में 10 फीसदी तक कीमत बढ़ाने की मंजूरी दी है। इसके बाद पैरासिटामॉल, एजिथ्रोमाइसिन, ओमेप्रोजाल, ब्लामाइसिन, दर्द निवारक दवा, किडनी, लिवर, शुगर, बीपी व एंटी वायरल समेत अन्य दवाओं के दाम में बढ़ जाएंगे। साथ ही कैंसर, हाई बीपी समेत अन्य बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली दवाओं के दाम बढ़ोतरी होगी। एक अप्रैल से नई कीमतों की दवाएं बाजार में आना शुरू हो जाएंगी। कीमत बढ़ने से इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा। व्यापारियों की माने तो 875 प्रकार की दवाओं के दाम बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


इन दवाओं के दाम बढ़ने की संभावना
एजिथ्रोमाइसीन, एंटीबायोटिक्स, एनीमिया निरोधी दवाएं, ओम्रप्रोजाल, जैरामाइसिन, ब्लोमाइसिन, पैरासिटामॉल, मल्टी विटामिन समेत अन्य दवाएं शामिल हैं।


दवा महंगी होने से इसका सीधा असर आम लोगाें पर पड़ेगा। सामान्य दवाओं की जरूरत सभी को पड़ती हैं। ऐसे में पहले से ही दवाएं महंगी है। अस्पताल में डॉक्टर की फीस वैसे ही अधिक होती है। अब मरीज का इलाज कराएं या दवाएं खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजन राय

सबसे ज्यादा डिमांड बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम के दवाओं की होती है। ऐसे में इन दवाओं के दाम बढ़ने से मरीजों पर असर पड़ेगा। हर परिवार में यह दवाएं जरूरत बन गई हैं।

- पिंटू चौधरी

एक अप्रैल से दवाओं के दाम बढ़ने की जानकारी मिली है, लेकिन इसके बार में अभी कोई पुष्ट सूचना नहीं है। वैसे हर माह दवाओं के कुछ न कुछ दाम बढ़ते हैं। जो कंपनी दवाओं के मूल्य का निर्धारण करेगी उसे उसी मूल्य पर बेचना मजबूरी होगी।
- संजीव भाटिया, अध्यक्ष, केमिस्ट व ड्रगिस्ट कल्याण एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed