{"_id":"6748b22aafd8502c220deea8","slug":"indiscipline-will-not-be-tolerated-in-the-primary-teachers-association-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124598-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ‘प्राथमिक शिक्षक संघ में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ‘प्राथमिक शिक्षक संघ में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं’
Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई।
बस्ती मंडल के मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निदान आंदोलन से ही होगा। संगठन अनुशासन से चलता है, सब मिलकर शिक्षक हित में कार्य करें। संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगा। प्रत्येक माह नियमित ब्लॉक पर बैठक करने एवं शिक्षक समस्याओं के निदान के लिए पदाधिकारियों को सतर्क एवं सचेत किया। जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि संगठन शिक्षक हित के लिए तत्पर है। शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। बैठक में विजय नाथ यादव, केसी सिंह, जफीर अली ,रामनाथ, जयभान चौधरी, शिवानंद मिश्र, अरुण यादव, रामशरण यादव आदि मौजूद रहे