{"_id":"68f28c58bba96c984b0ee037","slug":"indigenous-products-were-the-center-of-attraction-at-the-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140005-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेले में स्वदेशी उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेले में स्वदेशी उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र
Sat, 18 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर के कबीर चौरा परिसर में चल रहे स्वदेशी मेला में शुक्रवार को लोगों ने विभिन्न प्रकार के लगाए गए दुकानों पर स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली महापर्व पर नौ से 18 अक्तूबर तक मगहर में स्वदेशी मेला का आयोजन हो रहा है।
शुक्रवार को राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज खलीलाबाद की छात्राओं ने स्वदेशी मेले में प्रतिभाग किया और स्टॉलों का भ्रमण किया गया। उन्होंने स्वदेशी थीम पर आधारित भाषण भी दिया। इसके साथ ही मंच पर नृत्य, संगीत तथा गायन का भी प्रस्तुतिकरण किया गया। स्वदेशी मेले में संत कबीर आचार्य राम विलास इण्टर कालेज, मगहर के बच्चों की ओर से गीत संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। उनके लगाए गए स्टॉलों पर तैयार किए गए एआई इनेबल्ड मॉडल को आगंतुकों ने खुब सराहा। इस दौरान संबधित विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।