फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increasing trust of patients on Ayurveda... Hospital is in bad condition

Sant Kabir Nagar News: आयुर्वेद पर मरीजों का बढ़ रहा भरोसा... अस्पताल बदहाल

Thu, 28 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Increasing trust of patients on Ayurveda... Hospital is in bad condition
धनघटा। असाध्य रोगों को जड़ से समाप्त कर देने की क्षमता आयुर्वेदिक दवाओं में बताई जाती है। इसी बात पर भरोसा करके राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धनघटा में इलाज के लिए प्रतिदिन 60 से 70 मरीज पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में मरीजों को पीने के लिए न तो पानी न ही बैठने के लिए बेंच है। आवश्यक दवाएं भी नहीं हैं।
विज्ञापन


धनघटा में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन पहले क्षेत्र के गौवापार गांव में किराए के मकान में होता था। 90 के दशक में शासन ने भवन बनाने के लिए धन आवंटित किया तो गौवापार में जमीन नहीं मिली। उसके बाद अस्पताल भवन का निर्माण धनघटा में किया गया। भवन निर्माण के दौरान ठेकेदार फाटक लगाना तक भूल गए। इसके अलावा बाउंड्रीवाल का भी निर्माण नहीं कराया गया। मरीजों को बैठने के लिए हाल ही में ग्राम पंचायत ने अस्पताल के बाहर बेंच तो रखवा दिया, जिस पर गांव के लोगों का ही कब्जा रहता है। मरीज को प्यास लगने पर उसे दुकान का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बुधवार को इलाज के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल धनघटा पहुंचे संजय कुमार, कौशल्या देवी, रामजतन, पार्वती, दिनेश कुमार आदि का कहना था अंग्रेजी दवाइयों की अपेक्षा आयुर्वेदिक दवाई अच्छी होती है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ता है। रोग को समाप्त होने में भले विलंब लगाता है, लेकिन वह जड़ से समाप्त हो जाता है। आयुर्वेदिक अस्पताल धनघटा पर डॉक्टर तो हैं, लेकिन जरूरी दवाएं और पीने तक के पानी का इंतजाम नहीं है। सरकार जिस तरह अन्य अस्पतालों में सुविधाएं मुहैया करा रही है, उस तरह की सुविधाएं आयुर्वेदिक अस्पतालों में मिले तो मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धनघटा में प्रतिदिन 60 से 70 लोग इलाज के लिए आते हैं। लोगों को दवाओं से लाभ मिल रहा है। इससे दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जो अच्छी बात है। इस समय अस्पताल में कुछ दवाएं नहीं हैं, जिसके लिए डिमांड भेजी गई है। अस्पताल पर संसाधनों का अभाव जरूर है। सबसे जरूरी यहां लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम और बाउंड्रीवॉल का निर्माण है। आरओ प्लांट और बाउंड्रीवॉल के निर्माण समेत अस्पताल भवन की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र तो भेजा ही गया है, साथ ही साथ नगर पंचायत से भी अनुरोध किया गया है। -डॉ ज्योति कौशल, चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed