{"_id":"635041c46d00d31b0b473f1e","slug":"increased-crowd-of-viral-fever-patients-khalilabad-news-gkp454656845","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चे।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी भीड़
मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे 350 से 400 मरीज
संतकबीरनगर। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह व शाम ठंड का अहसास हो रहा है तो दिनभर धूप हो रही है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इनमें सर्वाधिक मरीज वायरल फीवर और डायरिया के आ रहे हैं।
पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया था। इस बीच मौसम में बदलाव आ गया है। इससे लोग बीमार पड़ने लगे। ऐसे में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। इनमें करीब 350 से 400 मरीज वायरल फीवर, उल्टी-दस्त के शामिल रहते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन अमूमन 1300 से 1400 मरीज इलाज कराने आते हैं।
बुधवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही। खलीलाबाद के चकदही निवासी सुषमा देवी ने बताया कि उन्हें बुखार है। उल्टी-दस्त हो रही है। चिकित्सक ने भर्ती होने की सलाह दी है। खलीलाबाद के रत्नेश कुमार, गोलाबाजार के दिनेश कुमार, बखिरा के सोममती ने बताया कि उन्हें बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत है। चिकित्सक ने दवा दी है। पांच दिन बाद फिर बुलाया है।
विज्ञापन
...
डॉक्टरों की सलाह, खानपान पर दें ध्यान
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय व डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए सतर्कता जरूरी है। किसी को बुखार है तो इधर-उधर भटकने की जगह सीधे नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएं। किसी से पूछकर मेडिकल स्टोर से खरीदकर दवा न खाएं। मौसम में उतार-चढ़ाव भी हो रहा है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।
...
कोट
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को काफी भीड़ रही। बुखार, उल्टी-दस्त के सबसे अधिक मरीज आ रहे हैं। मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें।
-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस