फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   increase patient of viral feever

जिला अस्पताल : वायरल फीवर व सर्दी जुकाम के बढ़े मरीज

Fri, 11 Mar 2022 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
increase patient of viral feever
जिला अस्पताल : वायरल फीवर व सर्दी जुकाम के बढ़े मरीज
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 1100 से 1200 मरीज
चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बचाव की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में एक सप्ताह से मौसम में आए परिवर्तन से सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 1100 से 1200 मरीज वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम से संबंधित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। आवश्यकता अनुसार मरीज भर्ती भी किए जा रहे हैं।
ठंड खत्म हो गया है और सुबह व शाम के समय हल्की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिए है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में मरीज को लेकर आए परिजन अस्पताल में जगह-जगह बैठे नजर आ रहे हैं। वैसे तो सामान्य दिनों में 900 से 1000 के करीब ओपीडी में मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे। वर्तमान में 1100 से 1200 मरीज प्रतिदिन अस्पताल में आ रहे हैं। इनमें 500 से ऊपर मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित है। नाथनगर निवासी दिलीप कसौधन ने बताया कि उनके पेट में दर्द था और हल्का बुखार भी है जिसे दिखाने आए है। इसी तरह से रामजीत साहनी, जय शंकर और उर्मिला देवी आदि भी सर्दी जुकाम व बुुखार के इलाज के लिए अस्पताल में आई थीं। फिजिशियन डॉ महेश प्रसाद के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी राय और डॉ सुनील कुमार के कक्ष के बाहर भी बच्चों के इलाज को लेकर परिजन खड़े रहे। जिला अस्पताल के डॉक्टर ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण मौसम में बदलाव बता रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरपी राय ने बताया कि प्रतिदिन खांसी, सर्दी, जुकाम व फीवर के मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे भी पीड़ित हैं। लोग सावधानी बरतें और मौसमी बीमारी से बचाव करें। ठंड का मौसम खत्म हो रहा है, ऐसे में बचाव जरूरी है। यही समय है कि लोग लापरवाही बरतते हैं और बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जो मरीज भर्ती लायक होते हैं, उन्हे भर्ती किया जाता है। वैसे दवा देकर मरीजों को घर भेज दिया जा रहा है। पांच दिन बाद उन्हें फिर बुलाया जाता है। बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें। जिससे बीमारी से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed