{"_id":"68a0cda1fd6e43553403a786","slug":"increase-in-number-of-viral-and-skin-disease-patients-due-to-changing-weather-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137053-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में वायरल और त्वचा रोग के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में वायरल और त्वचा रोग के बढ़े मरीज
Sat, 16 Aug 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते हुए चिकित्सक
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में बदलते मौसम में वायरल बुखार, और त्वचा रोग के मरीज बढ़े हैं। वर्तमान समय में 60 से 70 मरीज रोजाना जिला अस्पताल में आ रहे हैं। यही हाल सीएचसी का भी है। इन मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक उन्हें दवाएं आदि दे रहे हैं तथा जांच की जा रही है।
बदलते मौसम के साथ ही बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बारिश और उमस से वायरल बुखार की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना 60 से 70 मरीज तक वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य परेशानियों को लेकर मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। चिकित्सक बरसात के दिनों में खानपान और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। जिले के धनघटा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। धीरे-धीरे गांव और खेतों से पानी कम हो रहा है।
ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया। पानी हल्का होते ही इसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर पनप रहे हैं। जिससे इन क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया होने का खतरा बढ़ गया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव होने की वजह से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो रही है। इस मौसम में वायरस हवा में है। एक दूसरे के संपर्क में आने से लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए लोगों को अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्मी व उसम से चेहरे पर दाने भी निकल रहे हैं।