फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increase in fever and stomach patients in the district hospital

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में बुखार व पेट के मरीजों में इजाफा

Sun, 21 Apr 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Increase in fever and stomach patients in the district hospital
तापमान बढ़ने से वायरल व लू की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम का तापमान बढ़ने के साथ ही उल्टी दस्त बुखार और लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मौसमी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सकों के मुताबिक जब भी मौसम का उतार-चढ़ाव होता है तो वायरस और वैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं। जिसके कारण वायरल बुखार, सिरदर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज बढ़ते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1200 मरीज आए। जिसमें 250 मरीज बुखार, उल्टी-दर्द से पीड़ित मिले।
जिला अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लगभग 30 फीसदी मरीज वायरल बुखार, लू और पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। राम सिंह को सिरदर्द और बुखार था। चिकित्सक के पूछने पर उन्होंने बताया कि वह कल गेहूं बेचने केन्द्र पर गए थे। घर आने पर तबीयत बिगड़ गयी। सिर और शरीर में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन

वहीं पेट दर्द और उल्टी से पीड़ित शबनम का कहना था कि खाना खाने के बाद पिछले दो दिनों से उसके पेट में मरोड़ और कई बार दस्त से पीड़ित है। अस्पताल आने वाले अधिक्तर मरीजों की समस्या इसी तरह की है। चिकित्सक परामर्श देने के साथ ही मरीजों को मौसम को लेकर एहतियात बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। जिला अस्पताल का बच्चों का आईसीयू हमेशा फुल रह रहा है। इन दिनों बच्चें डायरिया, निमोनिया, बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि आजकल बुखार, लू और पेट से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। ऐसे में धूप से बचाव करें व शुद्ध पानी पीते रहें। ताजा और पका हुआ भोजन करें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed