{"_id":"6782d1b76f848e9ec0025284","slug":"income-tax-team-pasted-notice-on-flour-sellers-shop-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126953-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आयकर टीम ने आटा विक्रेता की दुकान पर चिपकाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आयकर टीम ने आटा विक्रेता की दुकान पर चिपकाया नोटिस
Sun, 12 Jan 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
गोलाबाजार में एक दुकान पर नोटिस चश्पा करती अायकर की टीम।
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित तीन कारखानों में चल रही आयकर विभाग का सर्वे छापा शनिवार को भी जारी रहा। मौके पर तीनों कारखानों के गेट बंद थे। जबकि टीम के लोग अपने काम में लगे हुए थे। वहीं आयकर टीम खलीलाबाद शहर के एक आटा विक्रेता के यहां पहुंची। व्यापारी पहले ही अपनी दुकान बंद करके फरार हो गया। आधे घंटे इंतजार करने के बाद टीम ने उसकी दुकान पर नोटिस चस्पा की और मौके से चली गई।
बताया जाता है कि फ्लोर मिल में कुछ नकदी व कागजात मिलने के बाद अधिकारी गोला बाजार में पंकज अग्रहरि की थोक आटा मैदा और चोकर की दुकान पंकज ट्रेडर्स पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यापारी के चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल दुरानी से मोबाइल पर बात की। वह आने की बात कहकर भी तकरीबन एक घंटे तक नहीं पहुंचे। इसके बाद आयकर अधिकारियों ने एक नोटिस निकाली और दुकान पर चस्पा करके वापस फैक्टरी चले गए। रविवार को व्यापारी को गोयल फ्लोर मिल पर बुलाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कारखाने में ही मंगवाकर कर रहे भोजन
बताया जाता है कि छापे के लिए आए हुए अधिकारी कारखाने में ही रह रहे हैं। वह अपना भोजन खुद मंगाते हैं और करते हैं। फैक्टरी के मुनीमों व अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों को उन्होंने अपने पास ही रखा है। आराम से सारी पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के आधार पर ही सारे दस्तावेजों की भी चेकिंग कर रहे हैं। बताया तो यह भी जाता है कि स्नान आदि भी कारखाने में ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आज कुछ कम हुई अधिकारियों की संख्या
बताया जाता है कि छापेमारी में लगे कुछ अधिकारी व कर्मचारी शनिवार को यहां से गोरखपुर चले गए। छापे के तीनों स्थानों से कुछ अधिकारियों को काम कम होने के चलते या तो गोरखपुर बुलाया गया, या फिर कोई सुराग मिलने के बाद वह वहां पर उसकी तस्दीक करने के लिए गए हैं।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश