{"_id":"69499ef03ddc78e1ff028607","slug":"inclusive-education-will-be-a-boon-for-children-with-disabilities-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143222-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समावेशी शिक्षा दिव्यांग बच्चों के लिए होगी वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समावेशी शिक्षा दिव्यांग बच्चों के लिए होगी वरदान
Tue, 23 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में समेकित शिक्षा के तहत प्रशिक्षण हुआ
रोसयाबाजार। ब्लाॅक संसाधन केंद्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में सोमवार को समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देना शिक्षको के लिए चुनौती होता है। जिसे सरल बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। सभी लोग लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करे और विद्यालय पर दिव्यांग बच्चों को सरल विधि से शिक्षा प्रदान करे। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक होगा।
संदर्भदाता वीरेंद्र चौधरी, शंभू प्रसाद ने समावेशी कक्षा में विविधताएं, समतापूर्ण और शिक्षा को समझाना, दिव्यांगता की श्रेणी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। प्रशिक्षण में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोंद पांडेय, आदर्श मणि तिवारी, गंगेश चतुर्वेदी, आशीष तिवारी, पराग सिंह, संदीप सिंह, कमलेश तिवारी, रोहित, वशिष्ठ, जय सिंह यादव, उमाशंकर मौर्य, सीमा, सविता, कामिनी, किरनबाला, अनुपमा आदि शिक्षक मौजूद रहे।