फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In view of the festival, the police team conducted a flag march in the district

Sant Kabir Nagar News: त्योहार को देखते हुए जिले में पुलिस टीम ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 05 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
In view of the festival, the police team conducted a flag march in the district
संतकबीरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में आगामी त्योहार को देखते हुये फ्लैग मार्च किया। थाना कोतवाली खलीलाबाद में पुलिस टीम ने कोतवाल पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में खलीलाबाद शहर व मगहर कस्बा में ईद मिलादुन्नबी तथा विश्वकर्मा पूजा को देखते हुए जनता में सुरक्षा भावना को बढ़ाने के लिए आवश्यक पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च कर त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया। इसी तरह धनघटा एसओ जेपी दूबे के अगुवाई में पुलिस टीम ने धनघटा व हैंसर बाजार, बखिरा पुलिस ने एसओ राकेश कुमार सिंह के अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर, मेंहदावल एसओ सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने कस्बा मेंहदावल में पैदल भ्रमणकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ाई से पेश आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed