फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In the absence of the transferred EO, the employee broke the lock of the house

Sant Kabir Nagar News: स्थानांतरित ईओ की गैरमौजूदगी में कर्मी ने आवास का ताला तोड़ा

Sun, 04 Feb 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
In the absence of the transferred EO, the employee broke the lock of the house
- कार्यालय के एक कर्मचारी को फोन कर अपशब्द कहने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन


- अध्यक्ष प्रतिनिधि ने थाने में दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में हमेशा चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा अधिशासी अधिकारी के बीच तनातनी तथा हाथापाई का मामला पूर्व में थाने तक पहुंच गया था। लेकिन शनिवार की शाम से एक बार फिर नगर पंचायत कार्यालय चर्चा में आ गया है। ईओ की गैर मौजूदगी में बीते शनिवार को उनके आवास का ताला खोलने के मामले में अधिशासी अधिकारी भड़क उठे और एक कर्मचारी के मोबाइल फोन पर अपशब्दों की बौछार कर दी। रविवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पुलिस को उक्त मामले में तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

शुक्रवार को नवागत अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार नगर पंचायत कार्यालय आए। कार्यालय के कर्मचारियों से मिलजुल कर वह ऊपर पहुंचे तो वहां एक कमरे में ताला लगा हुआ था।। ईओ ने कमरे में ताला लगा होने का कारण पूछा तो बताया गया कि वर्तमान ईओ संदीप कुमार सरोज का आवास है। कुछ लोगों ने आवास की देखभाल करने वाले नगर पंचायत के कर्मचारियों को फोन कर मौके पर बुलाया और आवास का ताला खुलवाकर उसके अंदर चले गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी जब तबादला किए गए ईओ संदीप कुमार सरोज को हुई तो वह शनिवार को नगर पंचायत के एक कर्मचारियों को फोन कर उनकी गैर मौजूदगी में आवास का ताला खुलवाने और उसमें जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सवाल-जवाब किया। इस दौरान कर्मचारी के मोबाइल फोन पर कुछ अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला शनिवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद ने रविवार को थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा को तहरीर भी दी। तहरीर में ईओ संदीप कुमार सरोज पर गाली-गलौज देने का आरोप मढ़ते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज का तबादला लखनऊ हुआ है।

मेरी गैर मौजूदगी में आवास का ताला तोड़ना गलत है। मैंने कोई भी अपशब्द नहीं कहा है सिर्फ फटकार लगाई थी।
संदीप कुमार सरोज, ईओ


तहरीर मिली हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article