{"_id":"66d0c65440c5e59c7a082774","slug":"in-kabaddi-stadium-was-the-winner-and-chilauna-was-the-runner-up-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119913-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबड्डी में स्टेडियम विजेता और चिलौना उप विजेता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबड्डी में स्टेडियम विजेता और चिलौना उप विजेता रही
Fri, 30 Aug 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें स्टेडियम की टीम विजेता और चिलौना की टीम उप विजेता रही। विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया गया।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच खलीलाबाद स्टेडियम बनाम गोडही के बीच खेला गया। खलीलाबाद स्टेडियम ने 18-07 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से कौशल और विवेक ने 04-04 अंक बनाए। दूसरा मैच चिलौना बनाम हैंसर के बीच खेला गया। जिसमें चिलौना 42-22 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से भरत और विराट ने 10-10 अंक बनाए।
तीसरा मैच खलीलाबाद स्टेडियम बी बनाम उतरावल के बीच खेला गया। जिसमें खलीलाबाद स्टेडियम बी ने 16-10 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से सतीश तथा किशन ने 06-06 अंक बनाए। चौथा मैच चिलौना बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी ने 14-09 से विजय प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में स्टेडियम बी ने 26-16 अंकों से विजय प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम खलीलाबाद बनाम चिलौना के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने 36-25 से विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से विवेक मौर्या और अभय ने 12-12 अंक बनाए तथा उप विजेता टीम की तरफ से भरत ने 10 एवं मनीष 06 अंक बनाए। स्टेडियम खलीलाबाद विजेता, चिलौना उप विजेता रही और स्टेडियम बी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में विमलेश ध्रुव, मनोज यादव, निर्मल कुमार, विवेक, ओमप्रकाश, रविन्द्र, कौशल, सत्येन्द्र यादव व अन्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।