{"_id":"658490d81edb77a8760a7477","slug":"in-accident-truck-driver-legs-fractured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7114-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने दूसरे ट्रक में मारी टक्कर, चालक बाॅडी में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने दूसरे ट्रक में मारी टक्कर, चालक बाॅडी में फंसा
Fri, 22 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौराहे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।संवाद
ट्रक की बाॅडी काटकर चालक को बाहर निकाला गया, दोनों पैर टूटे
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे तिराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह बस्ती की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को साइड मार दिया। इससे ट्रक चालक ट्रक की बाॅडी में फंस गया। पुलिस ने ट्रक की बाॅडी को काटकर फंसे चालक को बाहर निकाला। ट्रक चालक के दोनों पैर टूट गए थे। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया।
मध्य प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के खमरिया निवासी हरिसेवक (30) ट्रक पर प्लाज लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वह कांटे तिराहे पर पहुंचे ही थे कि ओवरटेक के चक्कर में दूसरे ट्रक ने साइड मार दिया। इसके बाद वह ट्रक लेकर फरार हो गया। साइड लगने से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक फंस गया। सूचना पर कांटे पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए। चालक को निकालने का प्रयास किया, पर वह नहीं निकल सका। उसके बाद ट्रक की बाॅडी को काटा गया। इसके बाद चालक को बाहर निकाला गया। उसके दोनों पैर टूट गए थे।
चौकी इंचार्ज कांटे राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक की बॉडी को कटवा कर चालक को बाहर निकाल गया। उसके दोनों पैर टूट गए हैं। एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।