फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In a police encounter, the rape accused was shot in the leg and injured

Sant Kabir Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी के पैर में लगी गोली, घायल

Sat, 21 Jun 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
In a police encounter, the rape accused was shot in the leg and injured
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अजगइबा घाट पर मुठभेड़ में पुलिस ने दुष्कर्म के 25 हजार का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की रात एक बजे गश्त के दौरान अजगइबा घाट पर एक दुष्कर्म के आरोपी के ठहरने की सूचना मिली। टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने लगा और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह गिर गया। उसके दोनों पैर के घुटनों में गोली लगी। आरोपी की पहचान अबरार अहमद निवासी मगहर थाना क्षेत्र के रूप में हुई। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, कारतूस, खाली खोखा बरामद हुआ।
विज्ञापन


कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सात जुलाई को इसने एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूचना पर एसपी संदीप कुमार मीना, एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

आरोपी की तलाश में लगी थी पुलिस

बता दें किक छह जून को कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री आठ वर्ष की है। आरोपी उसे टाॅफी का लालच देकर छेड़खानी करता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।


कोट

दुष्कर्म का आरोपी फरार चल रहा था, उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। शुक्रवार की रात अजगइबा घाट पर उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो उसने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गाेली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-संदीप कुमार मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed