{"_id":"5be9cbaabdec22693d121e78","slug":"impact-of-festival-show-on-entire-solution-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस पर दिखा त्योहार का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस पर दिखा त्योहार का असर
संतकबीरनगर
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर दिखा त्योहार का असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। दीपावली पर पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार को दफ्तर खुले, लेकिन मंगलवार को छठ पूजा का अवकाश होने के चलते सोमवार को ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर दिया गया। त्योहार व अवकाश का असर यह हुआ कि तीनों तहसील में फरियादियों की संख्या काफी कम रही। तीनों तहसील में सिर्फ 95 फरियादी पहुंचे। खलीलाबाद में डीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में चार मामलों का निस्तारण किया गया। धनघटा व मेंहदावल में एक भी मामले निस्तारित नहीं हुए।
खलीलाबाद के निर्माणाधीन तहसील परिसर में डीएम भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 38 मामले आए। इनमें से चार का निस्तारण किया गया। डीएम ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। एएसपी आसित श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. हरगोविंद, तहसीलदार शंशाक शेखर राय, बीएसए सत्येंद्र सिंह,एसडीएम सदर एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, डीडीओ रविंद्र सिंह, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, श्याम सुंदर तिवारी, लोकेश सिंह, एसके तिवारी, तन्मय पांडेय, आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम जसबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 32 मामले आए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। फरियादियों को केवल आश्वासन ही मिला।