{"_id":"68ceed16d3d4db5ed90286f9","slug":"immersion-related-hurdles-ended-in-meeting-with-administration-and-canal-department-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138676-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रशासन व नहर विभाग संग बैठक में विसर्जन संबंधी बाधा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रशासन व नहर विभाग संग बैठक में विसर्जन संबंधी बाधा खत्म
Sat, 20 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
ढोढया झील किनारे बैठक करते एडीएम और एएसपी-स्रोत ग्रामीण
बखिरा। महीनों से ढोढया स्थित झील में प्रतिमा विसर्जन के लिए आ रही दिक्कतों को अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने शनिवार को नहर विभाग व मूर्ति समितियों के साथ ढोढया में बैठक कर दूर किया। ढोढया स्थित झील में ही अब मूर्ति विसर्जन करने पर बनी सहमति के बाद पूजा समितियों ने खुशी जताई है।
ढोढया स्थित बखिरा झील में विगत 55 वर्ष से दुर्गा मूर्तियां विसर्जित की जा रही हैं। विगत वर्ष नलकूप विभाग ने सुंदरीकरण के लिए विसर्जन स्थल पर निर्माण कार्य करा दिया था। इससे विसर्जन के रास्ते में अवरोध पैदा हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से मूर्ति विसर्जन को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई। शनिवार को ढोढया स्थित नलकूप परिसर में विसर्जन स्थल पर ही अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, एडिशनल एसपी सुशील कुमार, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह व नहर विभाग के अधिकारी व राजस्व अधिकारी लेखपाल व विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर विसर्जन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा शुरू किया। कई बिंदुओं पर गहन चर्चा व विसर्जन के लिए बनी सहमति पश्चात मूर्ति विसर्जन ढोढया स्थित बखिरा झील में किया जाना सुनिश्चित हो सका।