{"_id":"673e209b86ffbeda3d0f177c","slug":"illegal-opd-operated-in-government-residence-complaint-to-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124119-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सरकारी आवास में अवैध ओपीडी संचालित, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सरकारी आवास में अवैध ओपीडी संचालित, डीएम से शिकायत
Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा में स्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी के आवास कक्ष में संविदा कर्मियों ने जबरन कब्जा करने व ओपीडी के समय में अवैध रूप से निजी प्रैक्टिस की शिकायत डीएम से की गई है। पीएचसी में इस अराजकता की वजह से महिला प्रभारी चिकित्साधिकारी चिंतित हैं। इसकी शिकायत विभागीय जिम्मेदारों से कई बार करने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटा। पिछले दिनों अस्पताल में भ्रमण पर आए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से कर्मियों ने इसकी शिकायत की था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया था।
पीएचसी बखिरा में भ्रमण पर आए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से शिकायत करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सबा नुसरत व अस्पताल कर्मियों ने बताया था कि पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी का आवास है। कुछ संविदा कर्मचारी प्रभारी चिकित्साधिकारी के लिए आवंटित आवास कक्ष को कब्जा करके अवैध ढंग से निवास कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल में ओपीडी के समय मे प्रभारी डॉक्टर को आवंटित हुए कक्ष में अवैध कब्जा करके रह रहे हैं। इन कर्मियों द्वारा अवैध ओपीडी भी खुलेआम की जा रही है। जिससे अस्पताल परिसर में अराजकता का माहौल है।
इलाज के लिए आए मरीज अस्पताल के ओपीडी में जाने के बजाए भ्रमित किए जाने से संविदा कर्मियों के झांसे में आ जाते हैं। अस्पताल कर्मियों ने अन्य समस्याओं में लेबर रूम से निकले वेस्ट पदार्थ, मरीजों के बैठने के लिए बेंच व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने की भी शिकायत की।