फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ijtema is completed by praying for peace

अमन की दुआ के साथ पूरा हुआ इज्तेमा

Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ijtema is completed by praying for peace
संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां में आयोजित तब्लीगी इज्तमे में मौजूद लोग। इसमें बस्ती, गोरखपुर और श्रावस्ती मंडल से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां में चल रहा दो दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा गुरुवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम समापन से पूर्र्वी दिल्ली से आए मौलाना मुस्तकीम के नेतृत्व में इज्तेमागाह में मौजूद लोगों ने देश और दुनिया में अमन और तरक्की की दुआ की। 
विज्ञापन


मौलाना सालिक मेरठी ने अपने संबोधन में कहा कि दीन की पाबंदी हर मुसलमान पर लाजिम है। खुदा को इस्लाम की तब्लीग का काम हर अमल से ज्यादा पसंद है। ऐसे में हमें दीन की कामयाबी के लिए तब्लीग का काम नियमित रूप से करना चाहिए। मौलाना सदरुद्दीन ने कहा कि महिलाओं को भी भरपूर दीनी तालीम देना जरूरी है। जिस दिन महिलाओं के अंदर दीनी तालीम आम हो जाएगी, हमारी नस्लें खुद ब खुद बुराइयों से बचेंगी। उलेमा ने मौजूद लोगों से नबी की तालीम जनसामान्य तक पहुंचाने की अपील किया।      
विज्ञापन


 अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़ ः      इज्तेमा के अंतिम दिन भारी भीड़ इज्तेमागाह तक पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों की ओर से नौजवानों की टीम मुस्तैद रही। भारी भीड़ के कारण बीएमसीटी मार्ग पर छोटी गाड़ियों के रूट को भी डायवर्ट करना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 नेताओं ने भी व्यवस्था में सहयोग दिया ः व्यवस्था में जहां आम आदमी जी जान से लगे, वहीं नेताओं ने भी सहयोग किया। बसपा नेता मशहूर आलम चौधरी, सपा नेता सुबोध यादव, डाक्टर मो0 अय्यूब, अब्दुल कलाम आदि का सहयोग रहा।       


दिसंबर को संभल में प्रदेश स्तरीय इज्तेमा ः तब्लीगी जमाअत का प्रदेश स्तरीय इज्तेमा संभल में 24, 25 एंव 26 दिसंबर को होगा। इसकी घोषणा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिरकत की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed