फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you pay attention to grammar, you will get good marks in Sanskrit.

Sant Kabir Nagar News: व्याकरण पर दें ध्यान तो संस्कृत में मिलेंगे अच्छे अंक

Mon, 22 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
If you pay attention to grammar, you will get good marks in Sanskrit.
गिरिजानंद यादव, संस्कृत प्रवक्ता- ​शिक्षा वाली खबर में
संतकबीरनगर। संस्कृत भाषा सामान्यतः अन्य विषयों की तुलना में थोड़ी कठिन मानी जाती है। हालांकि, ठीक से की गई तैयारी न सिर्फ इसे सरल बना सकती है बल्कि परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकती है। शिक्षकों की सलाह है कि एकाग्रता और व्याकरण की समझ से संस्कृत के परीक्षार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद के संस्कृत के प्रवक्ता गिरिजानंद यादव के अनुसार संस्कृत ऐसा विषय है, जिसमें मेहनत का पूरा फल मिलता है। विद्यार्थियों को सबसे पहले पूरे पाठ्यक्रम का गहराई से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अन्य विषयों की तुलना में संस्कृत का प्रश्नपत्र हल करने में थोड़ा अधिक समय लगता है, इसलिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी है। संस्कृत में गद्य, पद्य और ग्रामर तीनों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। किसी भी प्रश्न को छोड़ने के बजाय हर प्रश्न को हल करने का प्रयास करें। यदि विद्यार्थी गद्यांश और पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं और पाठ व कवि के नाम सही ढंग से लिखते हैं, तो बाकी प्रश्नों के उत्तर देना भी आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि संस्कृत में गद्यांश, पद्यांश, अनुवाद और व्याकरण जैसे कई महत्वपूर्ण टॉपिक होते हैं। इन सभी की नियमित और सही तरीके से तैयारी करने पर कम समय में भी बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन



इन बातों का रखें विशेष ध्यान

- भाषा की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें

- लिखने का नियमित अभ्यास करें

- भाषा शैली से जुड़े प्रश्नों की अच्छी तैयारी करें
- गत वर्षों के प्रश्नपत्र हल कर अभ्यास बढ़ाएं
- निर्धारित समय सीमा में पूरा प्रश्नपत्र हल करने का प्रयास करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed