फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you find a Sadguru, you get the consciousness of knowledge: Mahant Vichar Das

सदगुरू मिले तो ज्ञान की चेतना मिली : महंत विचार दास

Tue, 20 Feb 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
If you find a Sadguru, you get the consciousness of knowledge: Mahant Vichar Das
मगहर। सदगुरु कबीर का 506 वां महापरिनिर्वाण दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत बीजक पाठ से हुई। इसके बाद प्रवचन का आयोजन किया गया। इसमें महंत विचार दास के अलावा अन्य संतो ने अपने-अपने विचार रखे। उसके बाद डाॅ. हरिशरण शास्त्री के नेतृत्व में संतो की टोली ने कबीर भजन व निर्गुण भजन गाकर भक्तों को सतमार्ग पर चलने की सीख दी। इस दौरान भलोटिया परिवार की ओर से इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी कबीर प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

महंत विचार दास ने कहा कि कबीर ने कहा है कि परम चेतना को जगाने मात्र से परमात्मा का अंश हम सभी के सांसो में विराजमान है। मनुष्य यदि मौन रख भक्ति साधन में लीन होकर साधना करता है। अवश्य परम पिता परमेश्वर से जुड़ सकता है। आगे कहा कि जब हम मन से एकाग्र होकर जागेंगे तभी परमात्मा तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा और जीवन से दुख की समस्या निकल जाएगी।
विज्ञापन

कबीर ने बताया है कि सदगुरू मिले तो ज्ञान की चेतना मिली। कबीर के विचारों को जीवन में अंगीकृत करने मात्र से भविष्य को संवारा जा सकता है। इस अवसर पर कमला माता राजस्थान, राजेश दास दिल्ली, राम लाल, जम्मू से तिलक राज, सुभाष प्रधान, इंदौर से अनुराधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed